गोरखपुर। जनवरी में प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला में गीता प्रेस के कैंप में पुस्तकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जनवरी माह के पहले सप्ताह में ट्रकों के माध्यम से गीता प्रेस की किताबों को प्रयागराज तक ट्रकों से भिजवाएगा।
कितनी पुस्तक प्रयागराज भेजनी है इसको लेकर गीता प्रेस प्रबंधन मंथन कर रहा है। जल्द ही बैठक कर इस पुस्तकों की संख्या निर्धारित कर ली जाएगी। बताया जा रहा है कि विगत वर्ष महाकुंभ में लगभग दो करोड़ की पुस्तक भेजी गई थी। कैंपों में श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस, पुराण, आरती संग्रह व अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होंगे, ताकि हर भाषा-क्षेत्र के श्रद्धालु इसे प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही माघ महीने के महत्व को लेकर भी पुस्तक श्रद्धालुओं को मिलेगी।
गीता प्रेस के कैंपों में श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस, पुराण और अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे, ताकि हर भाषा-क्षेत्र के श्रद्धालु लाभ उठा सकें। फुटकर वह थोक दोनों दाम की पुस्तक उपलब्ध होंगी। जल्द ही बैठक कर भेजने वाले पुस्तकों की संख्या निर्धारित कर ली जाएगी।
लाल मणि तिवारी ,प्रबंधक, गीता प्रेस