फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए 10 बड़े बकायेदारों की तैयार करेगा डिफाल्टर सूची

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बड़े बकायेदारों से वसूली को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) काफी सख्त रवैया अपनाएगा। अब आवंटी तथा संबंधित योजना के लिपिक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत के मुताबिक जीडीए एफआईआर भी दर्ज कराएगा। हर योजना के 10 बड़े बकायेदार, डिफाल्टर की जीडीए सूची तैयार कर रहा है। नोटिस के बाद निर्धारित अवधि में बकाया न जमा करने पर आवंटन निरस्त किया जाएगा। बकाया वसूली के लिए आरसी भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बकाया धनराशि की वसूली कम होने पर उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बृहस्पतिवार को संपत्ति अनुभाग की समीक्षा की। उपाध्यक्ष ने कहा कि हर योजना के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया जाए। तय समय में बकाया जमा न करने वालों का नियमानुसार आवंटन निरस्त या कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाए। बैठक में सचिव यूपी सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी एसके कुशवाहा, उप प्रभारी संपत्ति इन्द्रजीत सिंह, सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येन्द्र सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें