फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जर्जर सड़क और नालों को चमकाएगा जीडीए

Tue, 13 Feb 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अवस्थापना निधि के करीब 13 करोड़ से कराएगा काम
विज्ञापन

बरसात से पहले कामों को पूरा कराने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोररखपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में जर्जर सड़क और नालों को जीडीए दुरुस्त कराएगा। जीडीए ने अपनी अवस्थापना निधि के करीब 13 करोड़ से ऐसे 15 कामों को पूरा कराने का लिस्ट तैयार किया है। इन कामों का टेंडर भी निकल गया है। 20 फरवरी को टेंडर खुल जाएगा। इन कामों को बरसात से पूर्व पूरा कराने का लक्ष्य है।

जीडीए ने अवस्थापना निधि से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य का प्रस्ताव तैयार किया है। यह सभी कार्य नगर निगम के वार्ड हैं। टेंडर खुलने के बाद ही काम शुरू कराने के लिए जीडीए तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जीडीए ने त्वरित आर्थिक विकास परियोजना से काम के लिए 101 सड़कों को चिह्नित किया है। इसके लिए करीब 133 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रदेश सरकार की अंतरिम बजट में इसे लेकर भी अलग से धन अवमुक्त किया गया है। संभावना है कि शासन से धन मिलते ही ये काम भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

-
अवस्थापना निधि से होंगे ये काम
वार्ड संख्या एक महादेव झारखंडी के महादेवपुरम कॉलाेनी में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली।
वार्ड संख्या 27 जटेपुर में आरसीसी नाली व सड़क निर्माण।
वार्ड संख्या 15 हनुमंत नगर में आरसीसी नाली एवं सड़क।
वार्ड संख्या 56 रघुपतिसहाय फिराकनगर में आरसीसी नाली व सड़क।
वार्ड संख्या 35 जंगल सालिकग्राम में आरसीसी नाली व सड़क।
वार्ड संख्या 23 जंगल तुलसीराम में आरसीसी नाली व सड़क।
वार्ड संख्या 19 गोपालपुर में आरसीसी नाली व सड़क।
वार्ड संख्या 68 महर्षि दधीचिनगर के मोहनलालपुर में आरसीसी नाली व सड़क।
वार्ड संख्या तीन रानीडीहा के खोराबार में आरसीसी नाली व सड़क।
वार्ड संख्या 14 राजेंद्र प्रसाद नगर में सीसी सड़क व साइड पटरी।
वार्ड संख्या 35 गिरधरगंज में आरसीसी नाली व सड़क का निर्माण।
वार्ड संख्या 67 मोहद्दीपुर में आरसीसी नाली व सड़क का निर्माण।

कोट...
शहर के विभिन्न वार्डों में अवस्थापना निधि के करीब 13 करोड़ की लागत से 15 काम कराए जाएंगे जिसमें सड़क व नाली का काम कराया जाना है। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। बरसात से पूर्व इन कामों को पूरा करा लेने का लक्ष्य रखा गया है।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें