फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जल्द ही 319 गांव तक हो जाएगा जीडीए का दायरा, सीएम योगी ने की थी पहल

Thu, 09 Jul 2020 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम के बाद अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अपनी सीमा के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज कर दीं हैं। जीडीए अफसरों के मुताबिक जिले के विभिन्न ब्लॉक के 149 और गांव प्राधिकरण की सीमा में आ जाएंगे। यानी प्राधिकरण का दायरा बढ़कर 319 गांव तक हो जाएगा। 12 जून 2020 को सीमा विस्तार से संबंधी प्रस्ताव भेजने के बाद हाल ही में संपन्न हुई जीडीए बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों को इससे अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्राधिकरण की सीमा में 170 गांव हैं। विस्तारीकरण के बाद जीडीए का दायरा 65219 हेक्टेअर यानी करीब 1,61,161 एकड़ हो जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिसंबर 2019 में ही प्राधिकरण ने सीमा विस्तार को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी।

एक बार प्रस्ताव भेज भी दिया गया था मगर बाद में शासन के निर्देश पर हिंदी के साथ ही अंग्रेजी में भी प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया। जल्द ही इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा। वहां से रजामंदी के बाद प्राधिकरण में नए जुड़े गांवों का नोटिफिकेशन हो जाएगा।
विज्ञापन


सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर 12 जून 2019 को जीडीए के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेज दिया गया है। 29 जून को हुई बोर्ड बैठक में इससे सभी को अवगत करा दिया गया है। प्रस्ताव को अनुमति मिली तो जीडीए के दायरे में कुल 319 गांव हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें