फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के पांच हजार मकान होंगे वैध, जीडीए ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 17 Feb 2020 12:58 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बोर्ड से एयरफोर्स स्टेशन के पास नो कंस्ट्रक्शन जोन घटाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन की अनुमति मिलने के बाद एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के करीब पांच हजार मकान जल्द वैध हो सकेंगे। साथ ही इस क्षेत्र में मानचित्र भी स्वीकृत होने लगेंगे। लोग अपनी जमीन पर मकान बनवा सकेंगे।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के 900 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध है। जिसकी वजह से नंदानगर, सैनिक विहार, सैनिक कुंज आदि मोहल्लों में इस दायरे में जमीन खरीदने वाले लोगों को मकान बनाने की अनुमति नहीं मिली है। इस क्षेत्र में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा 900 मीटर से घटाकर 100 मीटर करने का प्रस्ताव है। बीते 22 जनवरी को हुई बोर्ड बैठक में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा घटाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।

जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि बोर्ड की बैठक की कार्यवृत्ति के साथ अब शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इस क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें