फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गली में बना था होटल कामा इंटरनेशनल, जीडीए ने किया सील

Wed, 26 Feb 2020 07:57 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
होटल कामा इंटरनेशनल को सील करती जीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही पुर्दिलपुर में बने होटल कामा इंटरनेशनल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने सील कर दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह के निर्देश पर सहायक अभियंता एके सिन्हा और डीसी त्रिपाठी के नेतृत्व में अवर अभियंताओं की टीम ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक होटल संचालक माया देवी और संदीप जायसवाल को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मौके पर पहुंची टीम ने पहले मानचित्र मांगा। वहां भी मानचित्र नहीं दिखा पाने पर टीम ने होटल को सील कर दिया।

यह होटल पुर्दिलपुर मोहल्ले में एक गली में बना हुआ है जिसकी कुल चौड़ाई ही 10 फीट है। होटल से आगे जाने पर यह गली और पतली हो गई है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता रमापति वर्मा, आरके शाही, बाबूराम वर्मा, सत्य प्रकाश चौधरी के अलावा प्रवर्तन दल, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


चार मानचित्र स्वीकृत, 1.23 करोड़ की आय
गोरखपुर विकास प्राधिकरण में 22 फरवरी से संचालित विशेष कैंप के क्रम में बुधवार को चार मानचित्रों का निस्तारण हुआ। वहीं प्राधिकरण को मानचित्र शुल्क के तौर पर करीब 1.23 करोड़ रुपये की आय हुई। कैंप में आवेदकों के मानचित्र स्वीकृति से संबंधित आवेदनों की कमियों को दूर करने के लिए भी संपर्क किया गया। यह कैंप दो मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें