- गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में फुटबॉल संघ की ओर से चल रही गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। इनमें गौतम स्पोर्टिंग और सरदारनगर एफसी ने जीत दर्ज की।
दिन का पहला मैच गौतम स्पोर्टिंग और सेंट जूड्स स्कूल के मध्य खेला गया। एकतरफा मुकाबले में गौतम स्पोर्टिंड्की टीम 4-0 से विजयी रही। गौतम स्पोर्टिंग के शुभम ने दो, अखिलेश और फिरोज अहमद ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच सरदारनगर फुटबॉल क्लब और खोराबार एफसी के बीच खेला गया, जिसमें सरदारनगर ने 3-0 से जीत दर्ज की। सरदारनगर की ओर से मोहम्मद तौहीद, सिद्धार्थ और आदित्य ने गोल किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि गोरखपुर फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।