फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: डीवीएन पीजी कॉलेज का गेट जबरन बंद कराया, पुलिस से धक्का-मुक्की

Tue, 30 Aug 2022 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चीफ प्रॉक्टर धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दसों आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, हंगामा करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने मौके से दस छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इन सबका शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने और रिजल्ट में गड़बड़ी दूर को लेकर सोमवार दोपहर हंगामा हो गया। छात्रों का एक गुट गेट बंद कर दोपहर बारह बजे के करीब धरने पर बैठ गया। इस वजह से अंदर से छात्र व छात्राएं बाहर नहीं आ पा रहे थे। आरोप है कि कुछ छात्रों से मारपीट भी की गई। सूचना पर  पुलिस से पहुंची तो पुलिस कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई।

विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दसों आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, हंगामा करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने मौके से दस छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इन सबका शांतिभंग में चालान किया गया।

कैंट थाने में दर्ज केस के मुताबिक, सोमवार दोपहर बारह बजे के करीब छात्रों का एक गुट दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गेट के अंदर धरने पर बैठ गया। कॉलेज में चल रही प्रायोगिक परीक्षाओं में व्यवधान डाला गया। कॉलेज प्रशासन ने समझाने की कोशिश की तो छात्रों ने गेट में ताला जड़ गया। एक तरह से सब अंदर कैद हो गए। कोई छात्र या छात्रा कॉलेज परिसर से बाहर नहीं निकल पा रहा था। शिक्षक भी फंसे थे। गेट के बाहर भी छात्रों का जमावड़ा रहा। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे के करीब पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी की गई। इससे पहले कॉलेज परिसर से बाहर जाने की जिद करने वाले कुछ छात्रों से मारपीट भी की गई थी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से छात्रों को गिरफ्तार कर लिया, फिर चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज करके सबका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

कमिश्नर आवास के पास के निवासी उज्ज्वल सिंह, खोराबार के सुबोध पांडेय, सिसवा खोराबार के कर्ण प्रताप सिंह, बेलीपार के राहुल यादव, दिव्य नगर कॉलोनी निवासी सुशांत मिश्रा, सहजनवां के प्रदुम्न यादव, बेलीपार के प्रवीण कसौधन, तारामंडल के ऋषभ पांडेय, बौलिया रेलवे कॉलोनी निवासी सतीश प्रजापति, पिपराइच के राहुल चौधरी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

केस दर्ज होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव
छात्रसंघ चुनाव अगर हुआ तो केस दर्ज होने वाले छात्र चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लिंगदोह कमेटी के नियमानुसार उन्हीं छात्रों को छात्रसंघ चुनाव लड़ने की अनुमति होगी, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज न हों। ऐसे में हाल के दिनों में जिन छात्रों ने प्रदर्शन किया है और उनके खिलाफ केस दर्ज हुए, वे चुनाव होने पर प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।

छात्रसंघ चुनाव के विवाद में चली थी गोली, हुआ था हंगामा
छात्रसंघ चुनाव को लेकर हाल के दिनों में गोली भी चल चुकी है। 17 अगस्त की रात में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रावास में युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग व दो कमरों में आगजनी की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। इसके बाद 25 अगस्त को डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने हंगामा किया था।

इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर दस छात्रों पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया। सभी छात्रों का शांतिभंग में चालान भी किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

डीवीएन पीजी कॉलेज चीफ प्रॉक्टर डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में कुछ छात्र मारपीट व अराजकता फैला रहे थे। प्रवेश प्रक्रिया व प्रयोगात्मक परीक्षा को बाधित करने की कोशिश की है। एक छात्र की पिटाई भी कर दी। किसी भी सूरत में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राचार्य के निर्देश पर दस छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें