चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देव कहिया में सोमवार को एशियन फर्टिलाइजर की गैस छोड़ने से 14 बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसडीएम चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पर इलाज चल रहा है। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है।