फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फिर कम हुई गैस सिलिंडर की आपूर्ति, बढ़ने लगा बैकलॉग

Sat, 02 May 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उपभोक्ता बोले-एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
गोरखपुर। घरेलू गैस एजेंसी के गोदामों पर सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने की वजह से बैकलॉग फिर से बढ़ने लगा है। गैस सिलिंडर नहीं मिलने के चलते उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पांच दिन पहले डिलीवरी का आया मैसेज लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन

सूर्यकुंड इंडेन गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने की वजह से एक सप्ताह पहले का बैकलॉग क्लीयर नहीं हो पाया है। मियां बाजार के सगरुद्दीन अहमद ने बताया कि 12 दिनों से घर का गैस सिलिंडर खाली पड़ा है। रिश्तेदार के घर से गैस सिलिंडर मांगकर काम चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को डीएसी नंबर आ गया था। दो बार एजेंसी आया तो कर्मचारी कहा कि आपका डीएसी नंबर नोट कर लिया गया और होम डिलीवरी करा दी जाएगी। लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला। अंधियारीबाग के सूरज गौड़ ने बताया कि 27 अप्रैल को ही होम डिलीवरी की डेट थी लेकिन शुक्रवार को भी गैस सिलिंडर नहीं मिला। गैस एजेंसी के संचालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से सिर्फ एक-एक ट्रक ही गैस सिलिंडर आ रहा है इसलिए दिक्कत बढ़ी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें