फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्ड में नहीं डंप होगा कूड़ा...सीधे गाड़ी पर लदेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा ढोने वाले रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक के डिजाइन में बदलाव
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर के वार्डों में अब कूड़े के ढेर से बदबू नहीं आएगी। कूड़ा ढोने वाले रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक के डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है, जिससे इकट्ठा होने वाले कूड़े को वार्ड में कहीं डंप करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सफाई कर्मचारी एकत्रित कूड़े को सीधे गाड़ी में डाल देंगे।
लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर ट्रायल के तौर पर पांच रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक के डिजाइन में बदलाव किया गया है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन 100 प्रतिशत नहीं होने की वजह से विभिन्न वार्डाें में सफाई कर्मचारी वार्ड से कूड़ा किसी खाली स्थानों पर इकट्ठा करते हैं। दो से तीन दिन के बाद यहां से कूड़ा उठाया जाता है। कूड़ा डंप होने की वजह से वहां पूरे दिन गंदगी फैली रहती थी। ऐसे में इसके आसपास के लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों (रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक) की डिजाइन में बदलाव कर रहा है। इसके तहत रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक में पीछे की तरफ एक अतिरिक्त बाॅक्स बनाया जाएगा। इसमें सफाई कर्मचारी इकट्ठा कूड़े को सीधे उस गाड़ियों में डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड में कूड़ा डंप होने की स्थिति को पूरी तरह से खत्म करने के लिए लखनऊ की तरह रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक को मोडिफाई किया जा रहा है। ट्रायल के तौर पर पांच रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक की डिजाइन में बदलाव के साथ इसकी शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें