फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गांजा तस्करी के आरोपी नीरज को एनसीबी ने दबोचा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर निवासी नीरज को टीम ने लखनऊ से दबोचा
विज्ञापन

- 12 जून को कुशीनगर में महिला समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद आया था नीरज का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गांजा तस्कर व गोरखपुर निवासी नीरज को बृहस्पतिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 12 जून को कुशीनगर में महिला समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद नीरज का नाम सामने आया है, तभी से टीम उसकी तलाश में लगी थी। लखनऊ में लोकेशन मिलते ही टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन

नीरज गोरखपुर के खजनी का मूल निवासी है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की मदद से 12 जून को एनसीबी ने ओडिशा से गांजा लेकर गोरखपुर व आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले कुशीनगर, कसया के सिसिया कुड़वा उर्फ दिलीपनगर निवासी रिंकू देवी, तुर्कपट्टी के रुदवलिया निवासी सलीम व ओडिशा के कन्धमाल, खंभा बालिगुडा निवासी सानू डिगल को कार समेत गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने कार की सीट के नीचे 43 किलो गांजा छिपाकर रखा था। पूछताछ में पता चला कि अहिरौली बाजार के गंगा छापर कुरहवा निवासी त्रिलोकी नाथ दूबे के सहयोग से यह लोग गांजा बेचते हैं। नीरज मद्देशिया गोरखपुर में गांजा की सप्लाई करता है। 14 जून को एनसीबी ने त्रिलोकी नाथ दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बृहस्पतिवार को एनसीबी ने नीरज को गिरफ्तार कर लखनऊ कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें