फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुजुर्ग की हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज इलाके में हुई थी घटना, बेटे ने दो लोगों पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- शव के दाह संस्कार से परिजनों ने कर दिया था इन्कार, समझाने पर देर शाम की गई अंत्येष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में खेत के मेड़ के विवाद में रामसमुझ की हत्या करने के मुख्य आरोपी राजेंद्र निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, रामसमुझ के नाती संजय की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र और सचिंद्र को हत्या का आरोपी बनाया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने दाह संस्कार से इन्कार कर दिया था और विरोध करने लगे थे, लेकिन बाद में पुलिस के आश्वासन पर मान गए। देर शाम रोहिन नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मछलीगांव क्षेत्र के बरगदही गांव में बुधवार की देर शाम 7.30 बजे 65 वर्षीय रामसमुझ सहानी (65) की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि बरगदही गांव के बेलदारी टोला निवासी रामसमुझ व केवटलिया टोला निवासी राजेन्द्र का अगल बगल खेत है। दोनों का जमीनी विवाद चल रहा था। कई बार दोनों के जमीनी विवाद का मामला मछलीगांव पुलिस चौकी पहुंचा था। पुलिस समझा बुझाकर वापस घर भेज दे रही थी। बुधवार को रामसमुझ खेत में हरा चारा काटने गए थे, तब विवाद हो गया था। शाम में राजेंद्र व सचिंद्र कुदाल लेकर साइकिल से पहुंचे और कुदाल से बुजुर्ग पर हमला कर मौत के घाट उतार दिए। राजेंद्र को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया था, लेकिन सचिंद्र फरार हो गया था। पुलिस ने राजेंद्र का उपचार कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें