फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति की हत्या की आरोपी महिला समेत तीन पर गैंगस्टर, संपत्ति होगी जब्त

Wed, 30 Nov 2022 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि हत्या में शामिल पत्नी व दो सहयोगियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। नियमानुसार उसे कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवां इलाके के भैसला में आठ मार्च 2022 में राजेंद्र उर्फ मन्नू की हत्या में शामिल पत्नी गीता व उसके दो दोस्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को सहजनवां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों के संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। पुलिस ने बरईपार निवासी सोनू गुप्ता, तिलौरा निवासी कमलेश और भैसला निवासी गीता देवी को गिरोह बंद किया है।

जानकारी के मुताबिक, आठ मार्च को राजेंद्र उर्फ मन्नू (38) का गांव के पश्चिम सिवान में शव बरामद हुआ था। उसके मुंह और कान से खून निकला हुआ था। गले में सफेद रंग का गमछा लिपटा हुआ था, जिसमें खून के निशान दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हत्यारों के बारे में सुराग लगाने में जुट गई थी। बाद में पत्नी गीता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी व उसके दोस्तों की मदद से हत्या कराई है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि हत्या में शामिल पत्नी व दो सहयोगियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। नियमानुसार उसे कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें