हत्या की कोशिश और चोरी करने वाले अलग-अलग गिरोह के सात बदमाशों पर शुक्रवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। राजघाट और खोराबार पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, गीडा, खोराबार व बड़हलगंज पुलिस ने बदमाशों को दुराचारी घोषित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली है।
जानकारी के मुताबिक, राजघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी पहाड़पुर निवासी शहनवाज उर्फ शानू, शादाब और बसंतपुर के प्रहलाद कन्नौजिया पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
खोराबार पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के बड़की कुरमौल के बहरामपुर निवासी रामप्रीत उर्फ चिरई, जंगल रामगढ़ निवासी पंकज पासवान, मनीष चौहान और पकिया निवासी गुड्डू निषाद को गिरोहबंद किया है। गिरोह का सरगना रामप्रीत उर्फ चिरई है।
खोराबार पुलिस ने सिक्टौर निवासी राजेश निषाद, गीडा पुलिस ने सहिजना वार्ड नंबर एक निवासी अंकित यादव उर्फ प्रभात और बड़हलगंज पुलिस ने कोलुआ निवासी सर्वेश तिवारी की हिस्ट्रीशीट खोली है। तीनों को श्रेणी ए में रखा गया है, अब इनकी नियमित निगरानी की जाएगी।