गोरखपुर जिले में शाहपुर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के पांच आरोपियों पर मंगलवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग का सरगना भेडियागढ़ निवासी आकाश श्रीवास्तव है। यह लोग ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में दूसरे की जगह साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलवाते थे। इसके बदले रुपये कमाते थे।
शाहपुर थाने के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि गैंग में नीरज लाकड़ा निवासी जाहरी सोनीपत, अभिनाश यादव निवासी उन्नाव, विनय मोहन यादव निवासी सौरहा थाना पनियरा महराजगंज एवं संतोष कुमार यादव निवासी तीतनपार थाना सहजनवां शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: खून माफिया: खून देने वाले मजदूर का नाम रिकॉर्ड से गायब, बीआरडी के 4 स्टाफ घेरे में
पुलिस के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के विष्णपुरम भेड़ियागढ़ निवासी आकाश श्रीवास्तव उर्फ अंकित गिरोह चलता है। गिरोह के सदस्य प्रतियोगी परीक्षाओं में ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर केंद्र संचालकों से सेटिंग कर अभ्यर्थी की जगह साॅल्वर बैठाकर एवं एप के माध्यम से नकल कराने जैसे अपराध में संलिप्त रहते हैं।