फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल में लूट करने वाला डायना गिरफ्तार, दर्ज हैं कुल 36 केस- पुलिस कर रही थी तलाश

Tue, 18 Feb 2025 11:02 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

गोरखपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार गैंगेस्टर की आरोपी डायना को गिरफ्तार किया है। आरोपी जंगल में प्रेमी जोड़ों के साथ लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देती थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी डायना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुस्मही जंगल में प्रेमी जोड़े को पुलिस बनकर लूटपाट और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला गैंगस्टर रामगढ़ उर्फ रजही टोला रमसरियाइस निवासी डायना उर्फ दयाशंकर उर्फ देवेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन


इस पर 36 केस दर्ज हैं। कुसम्ही जंगल में डायना उर्फ देवेंद्र निषाद का आतंक था। आरोपी कुसम्ही जंगल (विनोद वन) में घूमने आए प्रेमी युगलों को गंभीर क्षति का भय दिखाकर अपने को पुलिस कर्मी बताकर कर उनसे लूट-पाट करता था।

जून 2024 में यहां घूमने आई युवती ने डायना पर लूटपाट और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने डायना के घर पर दबिश दी थी। जिसमें पुलिस टीम पर हमला किया गया था। पुलिस ने डायना को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें