गोरखपुर। गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी गैंंगस्टर अंकुश चौहान की पुलिस ने ‘बी’ श्रेणी के तहत हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसके साथ ही अब इनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उसके खिलाफ चोरी, लूट, घर में घुसकर वारदात और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि उस पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और भविष्य में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस रिकार्ड के अनुसार, अंकुश चौहान के खिलाफ वर्ष 2017 से लेकर 2024 तक विभिन्न थानों में कुल 11 मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से चोरी, चोरी का माल रखने, रात में घर में घुसने, लूट सहित यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई शामिल है। ये मामले में थाना कैंट, गुलरिहा, कोतवाली, पिपराइच और राजघाट में दर्ज हैं।