फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारकर फैलाया था दहशत, पंकज शाही को बनाया गिरोह का सरगना
विज्ञापन


गोरखपुर। लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल करने और दहशत फैलाने के आरोप में रामगढ़ताल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़हलगंज के महुआपार निवासी हिस्ट्रीशीटर पंकज शाही को गिरोह का सरगना और उसके साथियों लालू यादव, युवराज सिंह उर्फ राज सिंह और सर्वेश उर्फ राहुल सिंह को गिरोह का सदस्य चिह्नित किया है। पुलिस ने गिरोह की आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।
रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामनंद राय की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 10 मार्च की रात हर्ष वाटिका के पास लेनदेन के विवाद को लेकर आरोपियों ने महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी शशांक त्रिपाठी को गोली मार दी थी। फायरिंग में शशांक घायल हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जांच में इनके गिरोह के रूप में सक्रिय होने के तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। वर्तमान में पंकज शाही, युवराज सिंह और सर्वेश उर्फ राहुल सिंह जेल में निरुद्ध हैं जबकि लालू यादव जेल से बाहर है। पुलिस अब गिरोह की गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पंकज शाही बड़हलगंज के महुआपार गांव का रहने वाला है और स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। युवराज सिंह उर्फ राज सिंह के खिलाफ भी पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, गिरोह में शामिल लालू यादव बासूडीहा, थाना गगहा और सर्वेश उर्फ राहुल सिंह कोठा, थाना गगहा का रहने वाला है। पुलिस गिरोह की आपराधिक गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें