फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए गोरखपुर के उद्योगपतियों ने खोला खजाना, किसी ने करोड़ तो किसी ने दिए लाखों रुपये

Wed, 27 Jan 2021 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
राम मंदिर के लिए सीएम योगी को धनराशि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है और इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट द्वारा चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर के कई उद्योगपतियों ने गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने एक करोड़ एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी है।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इस दौरान गोरखपुर के कई उद्योगपतियों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी है।

वहीं गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के नाम से बना चेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंदिर निर्माण से जुड़े चंपत राय को दिया है। इस दौरान आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख उधोगपति चंद्रप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि भगवान राम में हम सबकी आस्था है। राम मंदिर निर्माण में गैलेंट समूह की ओर से सहयोग किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समाजसेवी सूरत साड़ी पैलेस के शंभू शाह ने 31 लाख रुपये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को सौंपे। वहीं आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर अजय शाही ने एक लाख 11 हजार का चेक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें