जहां पसीना रुकता है, वहां फंगल इंफेक्शन का खतरा अधिक
डॉ. एनके वर्मा ने बताया कि इस वक्त फंगल इंफेक्शन के मरीज ज्यादा है। फंगल इंफेक्शन शरीर के पसीना रुकने वाले स्थानों पर अधिक होता है, जैसे अंडर आर्म्स, जांघ, छाती का निचला भाग और उंगलियों के बीच में। इसके अलावा उंगलियों के बीच, चेहरे पर या शरीर के अन्य जगहों पर गर्मी की वजह से दाने निकलने के मरीज भी आ रहे हैं। इसमें 15 से 20 प्रतिशत बच्चे हैं, जिनके शरीर पर दाने निकल रहे हैं। ऐसे बच्चों के दाने उन्हें ज्यादा दर्द दे रहे हैं। इसे विज्ञान की भाषा में मिलिरिया रुबेरा कहते हैं। यह बेहद गंभीर होता है। समय पर अगर इलाज न हो तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता और पूरे शरीर में फैल जाता है।
इस तरह से करें बचाव
- ताजे और ठंडे पानी से रोजाना स्नान करें।
- नहाते समय पानी में एंटीसेप्टिक की बूंदे डालें।
- त्वचा के लिए एंटीबैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें।
- खुद से उपचार न करें।
- इंफेक्शन है तो पहनने के कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धुलें और धूप में अच्छे से सुखाएं।
- गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।