फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाजी कर दूसरे की जमीन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दूसरे की 70 डिसमिल जमीन को अपना बताकर बेचने वाली महिला जालसाज को शनिवार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर न्यायालय के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया था। महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

महिला की पहचान चिलुआताल के जंगल कौड़िया के चकरा गांव निवासी कमलावती पत्नी राम बहाल के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि तेनुहारी गांव की रहने वाली गुलरा देवी की सात जुलाई 2022 को मौत हो गई। कुछ दिन बाद परिजनों को पता चला कि किसी दूसरी महिला को गुलरा देवी बताकर जालसाजों ने उनकी 70 डिसमिल भूमि बेच दी है। न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी का केस दर्ज किया। आधार कार्ड की मदद से महिला जालसाज की पहचान हो गई। शनिवार को पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन बेचकर जालसाजी करने के आरोप में कमलावती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें