फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में फ्रंटलाइन वर्करों में दिखा कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह, 107 फीसद हुआ टीकाकरण

Mon, 22 Feb 2021 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में बचे हुए फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए सोमवार को मापअप राउंड का आयोजन किया गया। 32 बूथों पर 3476 कर्मियों की जगह 3717 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 3267 पुरुष व 450 महिलाएं शामिल थीं। कुल 107 फीसदी टीकाकरण से विभाग काफी उत्साहित दिखा।

विज्ञापन


जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, नगर निगम सहित 30 स्थानों पर 32 बूथ टीकारण के लिए बनाए गए थे। हर बूथ पर सुरक्षा के व्याप्त इंतजाम किए गए थे। नगर निगम, पुलिसकर्मी, राजस्व और पंचायती राज विभाग के फ्रंटलाइन वर्करों ने जबरदस्त उत्साह के बीच टीका लगवाया। इसके बाद वह करीब मिनट तक डॉक्टरों की देखरेख में रहे। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

जिला अस्पताल में बने बूथ का सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने निरीक्षण किया। जबकि महिला अस्पताल में एसआईसी डॉ माला सिन्हा और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। हर जगह इंतजाम बेहतर मिले। इस बीच स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के बाद वर्करों को पांच मंत्र भी दे रहे थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हर बूथ पर गेट पर ही मास्क रखे गए थे। बिना मास्क के पहुंचने वाले कर्मियों को मास्क दिया जा रहा था। साथ ही उन्हें यह भी जानकरी दी जा  रही थी कि टीकारकण के बाद भी मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि बूथों पर टीकाकरण पूरी तरह से सफल रहा। टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट निगरानी में रखा गया है। कहीं पर किसी को परेशानी नहीं हुई है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। यही वजह है कि लोग अब टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें