फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे की हत्या में दोस्तों पर शक, पांच हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
26वीं वाहिनी पीएसी में दीवान दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बेटे नवीन की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। उन्होंने रविवार शाम शाहपुर थाने बेटे के पांच दोस्तों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चार-पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाने के कुइंदी बुजुर्ग निवासी दिनेश चंद्र त्रिपाठी के बेटे नवीन त्रिपाठी (25) का शव शनिवार को शाहपुर इलाके के गोड़धोइया नाले में उतराया मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शव चार दिन पुराना होने की वजह से शरीर सड़ चुका था। इसलिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, ताकि बारीकी से जांच हो सके।

जानकारी के अनुसार, पिता ने 21 जून को शाहपुर थाने में बेटे नवीन के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दूसरे ही दिन 22 जून को नवीन का शव गोड़धोइया नाले में मिला, जिसकी पहचान पिता ने की थी। रविवार को दो डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन


पिता का आरोप, पार्टी के दौरान की गई बेटे की हत्या
पिता ने तहरीर देकर बताया कि नवीन की एक सप्ताह पहले महराजगंज जिले में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी लगी थी। पिता ने बताया की 18 जून को नवीन अपने दोस्त के घर हरसेवकपुर नंबर दो में रुका था। 19 जून को एक दोस्त के घर सभी दोस्तों के साथ नवीन ने पार्टी की थी। पिता का आरोप है कि पार्टी के दौरान ही बेटे की हत्या की गई है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। शनिवार शाम 6:30 बजे पादरी बाजार पुलिस चौकी से बेटे का शव मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें