फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हरे परिधानों में सजी सखियों ने बिखेरे सावन के रंग

Fri, 28 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- मेहंदी, कजरी और नृत्य-संगीत ने बांधा समां
- सावन आधारित प्रश्नोत्तरी में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

गोरखपुर। बरनवाल महिला समिति की ओर से बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मेहंदी, सावन गीत, कजरी, नृत्य और संगीत के जरिये उत्सव में रंग भर दिया। पारिवारिक और सांस्कृतिक माहौल में आयोजित कार्यक्रम में समिति की पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने महाराजा अहिबरन की आरती प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सावन की संस्कृति और परंपरा से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कजरी, नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सावन के रंग में रंगे महिलाओं के पारंपरिक परिधानों ने आयोजन के माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। इस दौरान सावन के महत्व पर आधारित विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें