रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर होगी निशुल्क कोरोना जांच
गोरखपुर। शहर के कचहरी बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर रोजाना कोरोना की निशुल्क जांच की जाएगी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक यहां पर एंटीजन किट से कोरोना वायरस की जांच कराई जा सकेगी। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, एसीएमओ डॉ. एनके पांडेय और डॉ. एके सिंह ने शनिवार को दोनों ही स्थानों में तैयारियां परखीं।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना के दूसरे चरण की आशंका के तहत सभी को सतर्कता बरतनी होगी। किसी को भी कोरोना के लक्षण नजर आएं या फिर वह ऐेसे मरीज के संपर्क में रहा हो तो वह तत्काल अपनी जांच करा लें। कचहरी बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और सीएमओ कार्यालय पर भी पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगा कर कोरोना एवं इसकी जांच की सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी। जहां पर भीड़भाड़ हो वहां मास्क कभी न उतारें। रेलवे स्टेशन पर कुल 16 लोगों ने जबकि बस स्टैंड पर कुल 23 लोगों ने शनिवार को कोरोना की जांच कराई। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल भी मौजूद रहे।