फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदल जालसाजों ने खाते से 90 हजार उड़ाए

Sun, 23 Jun 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से कई बार में 90 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर पीड़ित को जालसाजी की जानकारी हुई तो कार्ड लॉक कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एम्स इलाके के महादेवपुरम कॉलोनी निवासी हरिशंकर तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 जून की शाम करीब 7:30 बजे कुनराघाट पेट्रोल पंप के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचे। इस दौरान मदद के बहाने एटीएम बूथ पर मौजूद दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।
वह घर पहुंचे तो उनके खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया। इसके बाद वह जबतक एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराते, जालसाजों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। एम्स पुलिस ने शुक्रवार की रात केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें