फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार बेचने के नाम पर जालसाजी, भाजपा नेता से ठगे 4.50 लाख

Thu, 20 Jul 2023 07:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

 एसपी सिटी के निर्देश पर बुधवार को शाहपुर पुलिस ने देवरिया के कोतवाली इलाके के परसिया मल्ल परसा बरवा निवासी मुन्ना वर्मा, राजू , प्रियंका और शाहपुर के गौतम वर्मा पर केस दर्ज कर लिया।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के रेल विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले लोगों ने कार बेचने के नाम पर महराजगंज जिले के भाजपा के पूर्व पदाधिकारी से 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी सिटी के निर्देश पर बुधवार को शाहपुर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा निवासी श्याम मिलन विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मई माह में नगर निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी का चरगावां रेल विहार में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान मुन्ना वर्मा से मुलाकात हुई।

इसे भी पढ़ें: दुकान से सामान निकाल रही छात्रा की सर्पदंश से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसका भाई राजू वर्मा अपनी कार आठ लाख रुपये में बेच रहा है। कार पसंद आने पर आरोपियों ने बताया कि कार का लोन जमा करना हैं। पहले कुछ रुपये एडवांस देना होगा।

पीड़ित ने दो बार में 4.50 लाख रुपये आरोपी के पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। एक सप्ताह बाद शेष रुपये देकर कार ट्रांसफर करने की बात करने पर आरोपी आनाकानी करने लगे। रेल विहार कॉलोनी में कई बार जाने पर वह नहीं मिला। पता करते हुए देवरिया उसके मूल निवास पर गया, लेकिन वहां भी नहीं मिला। वहां के लोगों ने बताया कि यह लोग इस तरह से कई लोगो से रुपये हड़प कर चुके है।

इसे भी पढ़ें: हैवानियत: ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या, घर के अंदर मिला साड़ी से हाथ-पैर बंधा शव

पीड़ित का कहना है कि काफी भागदौड़ के बाद चरगांवा रेल विहार में उसके एक रिश्तेदार गौतम वर्मा मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने पिस्टल तानकर जानमाल की धमकी दी। एसपी सिटी के निर्देश पर बुधवार को शाहपुर पुलिस ने देवरिया के कोतवाली इलाके के परसिया मल्ल परसा बरवा निवासी मुन्ना वर्मा, राजू , प्रियंका और शाहपुर के गौतम वर्मा पर केस दर्ज कर लिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें