फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन बैनामा करने के नाम पर 38 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 01 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी नौनिया गांव निवासी एक व्यक्ति से जमीन बैनामा करने के नाम पर 38 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। छह साल बाद भी न तो उन्हें जमीन मिली न रुपये। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को खुटहा गांव के अहेबे के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पकड़ी नौनिया गांव के सत्यनारायण पासवान ने छह साल पहले एक एकड़ खेत खरीदने के लिए खुटहा गांव के अहेबे मोहम्मद से संपर्क किया। अहेबे ने जमीन के एवज में अलग-अलग तिथियों में 38,75,000 रुपये ले लिया। रकम लेने बाद उसने जमीन दिखाया। जमीन दिखाने के बाद बैनामे के लिए चार बार तिथि तय की, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।
2018 से अगस्त 2024 तक करीब आठ से 10 स्थानों पर जमीन दिखाकर बताया की इसे ही बैनामा करूंगा। सत्यनारायण को जब शक हुआ तो उन्होंने अहेबे से रकम मांगना शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी ने रकम देने से इंकार कर दिया। अगस्त में रकम मांगने पर आरोपी ने सत्यनारायण की पिटाई कर दी। आरोप है कि जानमाल की धमकी देते हुए रकम नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से एक सितंबर को शाम करीब 6 बजे सिंहपुर गांव में अहेबे मोहम्मद ने जान से मारने की धमकी देते हुए फिर से पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में 156-3 के तहत वाद दाखिल किया। इसके बाद न्यायालय ने मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार, आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें