सोशल मीडिया की मदद से ऑनलाइन बाइक खरीदने के चक्कर में युवक ने 31 हजार रुपये गंवा दिए। पीपीगंज पुलिस जालसाजी व अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेलि टोला करियारी पोस्ट नरकटहा निवासी सूरज कुमार ने दिए तहरीर में लिखा कि सोशल मीडिया पर एक दो पहिया वाहन का विज्ञापन देखा, जिसे खरीदने के लिये सोशल मीडिया वाले व्यक्ति के नंबर पर संपर्क किया। जिसका मूल्य आरोपी युवक ने 22 हजार बताया। जिसके बाद धीरे-धीरे पीड़ित युवक ने उस व्यक्ति को 31 हजार रुपये भी दिया, लेकिन उसके बाद भी आरोपी युवक ने उन्हें गाड़ी देने से मना कर दिया और उनसे और पैसे की मांग करने लगा। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही।