फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.67 लाख की जालसाजी, जांच शुरू

Fri, 31 Mar 2023 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जालसाज ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। युवक जब ज्वाइनिंग करने कोलकाता पहुंचा तब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपित ने 2 लाख 67 हजार रुपये वापस किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से जालसाज ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। युवक जब ज्वाइनिंग करने कोलकाता पहुंचा तब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपित ने 2 लाख 67 हजार रुपये वापस किया था। मगर, बाकी रकम हड़प लिया। एसएसपी के निर्देश पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई निवासी अजय भारद्वाज ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि उसके गांव का विजय जायसवाल, जो वर्तमान में इसी थाना क्षेत्र के जंगल मांघी चौराहा पर रहता है।
विज्ञापन




उसने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 मई 2018 को दो लाख रुपये एवं इसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये लेने के बाद 11 जून 2018 को जारी ईस्टर्न रेलवे कोलकाता गवर्मेन्ट ऑफ इंडिया का नियुक्ति पत्र दिया।

जिसे लेकर वह इस्टर्न रेलवे के हेड ऑफिस कोलकाता गया तो वहां नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया गया। पीड़ित ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि रुपये मांगने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें