फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लेने, धोखाधड़ी और रुपये वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बिचौलिए के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें लखनऊ-फैजाबाद रोड पर आवास निर्माण के लिए जमीन खरीदनी थी। इसके लिए उन्होंने अपने परिचित तथा जमीन की खरीद-फरोख्त का कार्य करने वाले प्रतापीपुर निवासी मनीष कुमार चतुर्वेदी से संपर्क किया। आरोप है कि मनीष कुमार ने लखनऊ में एक भूखंड दिखाकर सौदा तय कराया और बयाना के रूप में रुपये मांगे।
भरोसा कर सुनील मिश्रा ने अप्रैल से जून के बीच विभिन्न माध्यमों से कुल तीन लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। पीड़ित के मुताबिक, रकम मिलने के बाद जब रजिस्ट्री की बात की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त स्थान पर जमीन उपलब्ध नहीं है। इसके बाद उसने दूसरी जगह जमीन दिलाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन दिखाई गई जमीन उन्हें पसंद नहीं आई।
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने रुपये वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में लगातार टालमटोल करता रहा। तहरीर में कहा गया है कि कई बार फोन और व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के बावजूद न तो रुपये लौटाए गए और न ही जमीन उपलब्ध कराई गई। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित ने विधिक नोटिस भेजकर भी रुपये वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें