फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को दिया गया आय बढ़ाने का प्रशिक्षण

Sat, 18 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बेलीपार में ''एफपीओ का गठन व कृषकों की आय बढ़ाने में एफपीओ की भूमिका'' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें एफपीओ के गठन, संचालन व उसके माध्यम से सामूहिक विपणन, मूल्य संवर्धन एवं आय वृद्धि के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या की ओर से संचालित केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. एसके यादव ने कहा कि एफपीओ छोटे व सीमांत किसानों को संगठित कर उन्हें बाजार, आधुनिक तकनीक व सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। संगठित प्रयासों से किसानों की सौदेबाजी क्षमता बढ़ती है और उत्पादन लागत घटती है।
प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. मनोज कुमार ने एफपीओ के गठन की प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों, प्रबंधन, वित्तीय सुदृढ़ीकरण, व्यवसाय विकास व सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह एवं डॉ. प्रगति यादव ने तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें