गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने रविवार को गोरखपुर से चार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05:25 बजे, 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे, 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा स्पेशल बहराइच से दोपहर 2:30 बजे, 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलाई जाएगी।