फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन से पहले सपा के चार नेता नजरबंद

Sat, 23 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर (पीपीगंज)। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों व महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से शुक्रवार को कैंपियरगंज तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन

पीपीगंज थाना क्षेत्र के सपा के चार नेताओं को पुलिस एहतियातन बृहस्पतिवार की रात चार सपा नेताओं के घर पहुंची और उन्हें नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान पुलिस उनके घरों पर मौजूद रही। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद उनके घरों से पुलिस का पहरा हटा। घर पर रोके गए नेताओं में पीपीगंज निवासी अखिलेश यादव उर्फ भोला, भरवल गांव निवासी ईं. सुरेंद्र नाथ यादव, जायसवाल बाजार निवासी आनंद निषाद और भरवल गांव निवासी रवि यादव शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी शुक्रवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ चिह्नित लोगों को एहतियातन उनके घरों पर रोका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें