पिपराइच। क्षेत्र में बढ़ती लूट और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चार शातिर लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में गिरोह का सरगना विशाल कुमार बताया गया है, जो थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा का निवासी है।
आरोप है कि विशाल कुमार ने लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से एक संगठित गिरोह तैयार किया। गिरोह में शामिल अन्य गुर्गों में राज उर्फ राजकुमार, दीपक कुमार निवासी जंगल सुभान अली उर्फ बेलवा और विनय सिंह निवासी मौलाखोर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और एकजुट होकर लूटपाट और छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस इन अपराधियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। संवाद