फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरोपियों की तलाश में लगी हैं पुलिस की चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा जिलाध्यक्ष की प्रेसवार्ता में मारपीट और फायरिंग के आरोपों की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में नामजद सपा नेता अंशुमान सिंह, उनके बेटे कमलेश और विमलेश समेत अन्य आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सुरक्षित कर लिए हैं। अब वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
फायरिंग के दावे की भी इन्हीं साक्ष्यों से पुष्टि की जाएगी। पुलिस के कब्जे में लिए गए वायरल वीडियो में पूर्व चेयरमैन के बेटे कमलेश द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी को थप्पड़ मारते हुए दृश्य दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, इस फुटेज में किसी व्यक्ति के असलहा निकालने या गोली चलाने की पुष्टि नहीं हो रही है।
पुलिस का कहना है कि केवल एक वीडियो के आधार पर फायरिंग के आरोप को खारिज नहीं किया जा सकता। अन्य वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ्
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें