अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने पश्चिम रेलवे के भोपाल मंडल के बुदनी, मिडघाट, चोका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुंबई, पुणे व हैदराबाद से आने-जाने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 09 दिसंबर को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 09 दिसंबर को चलने वाली 01432 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 09 दिसंबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार गोरखपुर से 10 दिसंबर को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 09 दिसंबर को चलने वाली 05303 गोरखपुर-मेहबूबनगर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। मेहबूबनगर से 11 दिसंबर को चलने वाली 05304 मेहबूबनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। पनवेल से 09 दिसंबर को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।