फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर से चलेंगी चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें- जानिए किन रूटों पर सफर करना होगा थोड़ा आसान

Mon, 01 Apr 2024 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह ट्रेन में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चढ़ने का प्रयास करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने होली के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए बिहार से गोरखपुर होकर जाने वाली चार स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी घोषित कर दी है। इससे गोरखपुर से दिल्ली जाने वालों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी एक अप्रैल को सहरसा से सुबह 09:30 बजे चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन शाम 06:10 बजे और बस्ती से 07: 07 बजे छूटेगी। अगली सुबह 06.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी के तौर पर 02 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 09: 30 बजे छूटेगी।

इसके अलावा सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 03 अप्रैल को सहरसा से 09:30 बजे और गोरखपुर से शाम 06:10 बजे, बस्ती से 07: 07 बजे छूटेगी। रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 03 अप्रैल को रक्सौल से रात में 10: 25 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


नरकटियागंज- बगहा के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 04:00 बजे, बस्ती से 05:02 बजे छूटेगी। शाम 06 बजे यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसके अलावा समस्तीपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 02 अप्रैल को समस्तीपुर से शाम 19:45 बजे छूटेगी। यह गोरखपुर से सुबह 04:25 बजे और बस्ती से 05:22 बजे छूटेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें