बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टेलीमेडिसिन की नई व्यवस्था शुरू की गई है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए चार नए फोन नंबर जारी किए गए हैं। इस पर पंजीकरण कराके चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श लिया जा सकता है।
बीमारी से संबंधित कागजात मंगाने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। सुबह आठ से शाम चार बजे तक डॉक्टर खुद मरीजों को फोन कर उनकी समस्या जानेंगे और निदान करेंगे। व्हाट्सएप नंबर पर दवा के पर्चे भी भेजे जाएंगे, जिससे की उन्हें मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़े।
जिला प्रशासन की पहल से एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज ने टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की थी। इसके लिए एक नंबर 0551-2987777 जारी किया गया था। यह नंबर हमेशा व्यस्त रहता था। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नई व्यवस्था की है।
11 विभागों में परामर्श के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। कुछ जरूरी बीमारियों के लिए संबंधित विभागों की ओपीडी प्रतिदिन चालू रहेगी। एक नंबर जो पहले जारी किया गया था, वह पहले की तरह चलता रहेगा।
ये है रजिस्ट्रेशन नंबर
दिन विभाग
प्रतिदिन - मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग व बाल रोग
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - अस्थिरोग, नेत्र रोग, टीबी एवं चेस्ट, चर्म रोग
मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार - मानसिक रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला रोग
रजिस्ट्रेशन नंबर- 9451086522, 9451091944, 9451080844, 9451081488
व्हाट्सएप नंबर
9451071865
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि किसी मरीज को आकस्मिक सेवा की जरूरत पड़ती है तो उसके इलाज की भी व्यवस्था कराई जाएगी। अन्य मरीजों को व्हाट्सएप से दवा की पर्चा भेज दी जाएगी ताकि वह मेडिकल स्टोर से दवा खरीद सके। कॉलेज में इमरजेंसी सेवा जारी है।