कुशीनगर जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए मामले आए। संक्रमितों की संख्या 5558 हो गई है। पहले से संक्रमित छह लोग ठीक हुए। ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 5445 हो गई है। इस बीमारी से अब तक 60 लोग जान गंवा चुके हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 53 है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार जिले में अब तक 231918 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। बुधवार को भी 1642 लोगों की जांच की गई। देर शाम 2548 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें से चार पॉजिटिव और 2544 लोग निगेटिव पाए गए।
पॉजिटिव मिले केस में एक तमकुहीराज, एक हाटा, एक फाजिलनगर व एक पडरौना क्षेत्र का व्यक्ति है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 5558 हो गई है। इसके अलावा पहले से संक्रमित छह लोग ठीक हुए जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 5445 हो गई है।
इस बीमारी से संक्रमित 60 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि जिले के कोविड अस्पताल में इस वक्त एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे 13 लोगों से कोविड कमांड कंट्रोल रूम के जरिए दूरभाष से जानकारी ली गई।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि जिले में संक्रमित दर 2.39 प्रतिशत व ठीक होने वालों की दर 97.96 प्रतिशत हो चुकी है। इसके अलावा मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का नियमित प्रयोग करने की अपील की है।