फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छह साल की बच्ची समेत डेंगू के चार और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को भी चार नए मरीज मिले, जिसके बाद पीड़ितों की कुल संख्या 33 हो गई। इसमें छह साल की एक बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा शुक्रवार को भी पांच मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। अब संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
विज्ञापन

15 अगस्त के बाद से करीब हर दिन मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें नगर निगम क्षेत्र के रानीबाग में 17 वर्षीय किशोर और पादरी बाजार में 40 वर्षीय युवक इस रोग की चपेट में हैं। इसके अलावा सरदारनगर ब्लाॅक के गौनार गांव की छह वर्षीय बालिका और डेरवा ब्लॉक के भवरिया की 40 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित है। अब शहरी क्षेत्र में 14 और ग्रामीण क्षेत्र में 19 रोगी हो गए हैं। अब तक 3763 लोगों की एनएस 1 आरडीटी से डेंगू की जांच कराई गई है। इसके अलावा 549 लोगों की एलाइजा किट से जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 1265 घरों में सोर्स रिडक्शन की जांच कराई गई। लार्वा मिलने पर छह लोगों को नोटिस जारी किया गया। अब तक 27 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें