फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइकिल रैली निकाल कर कैडेटों ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने से संबंधित पोस्टर बना कर कैडेटों ने लोगों को जागरूक किया। कैडेट्स के बीच चरित्र निर्माण में खेल की भूमिका के बारे में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साइकिल रैली निकाल कर लोगों स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स साइकिल रैली को काॅलेज परिसर से निकल कर विष्णु मंदिर तिराहा, आंबेडकर तिराहा, मिल गेट व रेलवे स्टेशन होते हुए पुन: काॅलेज परिसर पहुंचे। पोस्टर प्रतियोगिता में संजना प्रथम, नीलम द्वितीय व प्रीती ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अविनाश प्रथम, रिमझिम पांडेय द्वितीय व मनोज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि शरीर को निरोग रखने के लिए जीवन में खेल की भूमिका अहम होती है। खेल के माध्यम से शरीर के साथ मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इस दौरान अजय कुमार, आनंद, हर्षित,राहुल, नैना गुप्ता, नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें