नमूनों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह चारों देवबंद से आए मगहर के रहने वाले छात्र के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है।
वहीं मरकज दिल्ली से आए जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव चोरहा का वृद्ध और दूसरा पॉजिटिव देवबंद से आए मगहर के छात्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह चारों देवबंद से आए मगहर के संक्रमित छात्र के संपर्क के हैं। अब तक कुल 32 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
जिसमें मुंडेरवा सीएचसी के एलवन हॉस्पिटल में 21 दिन से भर्ती जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव चोरहा के 71 वर्षीय वृद्ध और मगहर के छात्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें मुंडेरवा सीएचसी से अब घर भेजा जाएगा। वैसे अब जिले में संक्रमितों की संख्या 32 से घटकर 30 हो गई है। डीएम रवीश गुप्त ने भी इसकी पुष्टि की है।