फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार बदमाश दुराचारी घोषित, पुलिस ने खोली ‘बी’ हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को गोला, राजघाट और कोतवाली थाना क्षेत्र के चार अपराधियों को दुराचारी घोषित कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर इन आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद इनके खिलाफ ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोली गई है। हत्या की कोशिश, चोरी, धोखाधड़ी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली प्रथम निवासी रवीन्द्र यादव उर्फ पवन यादव उर्फ अनुराग सिंह यदुवंशी के खिलाफ मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम गुंडा एक्ट की कार्रवाई में भी शामिल है। ऐसे ही राजघाट थाना क्षेत्र के डोमखाना लाल डिग्गी निवासी रघुवीर को भी दुराचारी घोषित किया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे मामलों में गोरखपुर और संतकबीरनगर में कई मामले दर्ज हैं।
इसी थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी रियासत अली उर्फ इमरान का नाम भी सूची में शामिल है। उसके खिलाफ चोरी, अवैध असलहा रखने और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवातीपुर छोटेकाजीपुर मिस्कार टोला निवासी मोहम्मद रईस को भी पुलिस ने दुराचारी की श्रेणी में रखा है। उसके खिलाफ राजघाट, तिवारीपुर और कोतवाली थानों में चोरी, मारपीट, धमकी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद सभी आरोपियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। नियमित सत्यापन के साथ उनके संपर्कों और गतिविधियों की निगरानी भी की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें