फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में कोरोना से चार लोगों की मौत, 40 नए मिले पॉजिटिव

Fri, 18 Sep 2020 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
कुशीनगर जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई है। इन सभी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। इन्हें लेकर मौतों का आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है। वहीं 40 नए लोग इस बीमारी से ग्रस्त मिले। इनकी संख्या अब 4348 हो गई है, जबकि 518 लोग विभिन्न अस्पतालों में अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए हाटा क्षेत्र के दो, कप्तानगंज और पडरौना के एक-एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें लेकर कुल मृतकों की संख्या 32 हो गई है। यह एक दिन में कोरोना से जिले में सर्वाधिक मौत है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम तक 1866 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1826 निगेटिव और 40 पॉजिटिव केस हैं। कोरोना संक्रमित मिले लोगों में दुदही क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से तीन, कसया से एक, पडरौना से तीन, तमकुही से पांच, कुबेरस्थान से छह, हाटा से सात, सुकरौली से चार, कप्तानगंज से एक, नेबुआ नौरंगिया से दो और अन्य क्षेत्रों से सात मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


इस तरह अब तक कराई गई 94098 लोगों की जांच में 4348 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनके अलावा 12 शुक्रवार को स्वस्थ पाए गए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस तरह अब तक 3798 लोग कोरोना से जंग जीतकर सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। वहीं 518 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जिले में संक्रमण दर 4.62 प्रतिशत, रिकवरी दर 86.75 प्रतिशत और मृत्युदर 0.735 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें