फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसटीएफ के चार जांबाज वीरता पदक से होंगे सम्मनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में तैनात सीओ, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी का नाम भी शामिल
विज्ञापन

- राष्ट्रपति पुलिस पदक से आज किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदकों की घोषणा की गई है। इस बार सम्मान सूची में एसटीएफ के अलावा जिले में तैनात सीओ, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी का नाम भी शामिल है। घोषित पदकों में मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले एसटीएफ के चार जांबाजाें को वीरता पदक, रेलवे एसपी को सराहनीय सेवा पदक और गोरखनाथ थाना प्रभारी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच जनवरी 2024 को गुलरिहा क्षेत्र में माफिया व एक लाख रुपये के इनामी विनोद उपाध्याय को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस आपरेशन में गोरखपुर के रहने वाले सीओ दीपक सिंह व बस्ती जिले के निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह का अहम योगदान रहा। विनोद पर 45 से अधिक केस दर्ज थे। वहीं, तीन सितंबर 2021 को बलिया के रसड़ा क्षेत्र में शहाबुद्दीन गिरोह के शूटर व एक लाख रुपये के इनामी को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया। यह अपराधी लूट के अलावा जिला पंचायत सदस्य की हत्या में शामिल था और तीन राज्यों में इनाम घोषित था। ऑपरेशन में गोरखपुर के उपनिरीक्षक यशवंत सिंह व गोला के खोराबार निवासी मुख्य आरक्षी नीरज कुमार पांडेय का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र को उनकी उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, निष्ठा और सेवा भावना के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त 2025 को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें