फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बहनों से छेड़खानी करने के चार आरोपित गिरफ्तार, CCTV की मदद से पुलिस ने दबोचा

Tue, 04 Feb 2020 09:38 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • बहनों की सजगता और पुलिस के तत्काल एक्शन में आने से एक और हैदराबाद कांड होने से बचा
  • एक आरोपित एम्स में संविदाकर्मी, एक ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट, छात्र भी घटना में शामिल
  • तहरीर के आधार पर पुलिस दर्ज किया था छेड़खानी और धमकी का केस
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज से गोरखपुर आ रही दो बहनों (दोनों नाबालिग) के साथ हाइवे पर सोमवार की रात छेड़खानी करने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार सवार मनचलों ने नयनसर टोला प्लाजा के पास बहनों को घेर लिया था। बहनों की सजगता और पुलिस के तत्काल एक्शन में आने से एक और हैदराबाद कांड होने से बच गया। पुलिस ने इस मामले में टोल प्लाजा के सीसी टीवी फुटेज की मदद से चार आरोपितों की पहचान कर सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।  कार पुलिस की कब्जे में है।
विज्ञापन


आरोपितों की पहचान विकासनगर बरगदवां निवासी व एम्स में संविदाकर्मी आकाश सिंह, आनंदनगर, महराजगंज निवासी व ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट आदित्य श्रीवास्तव, गोरखनाथ निवासी अमृतेंद्र पांडेय उर्फ गोलू, पादरी बाजार निवासी व आईटीआई छात्र शिवकांत श्रीवास्तव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें