फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चालीस हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली
विज्ञापन

गोरखपुर। नार्मल उपकेंद्र के चालीस हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताआें को अब बेहतर बिजली मिल सकेगी। नार्मल उपकेंद्र को बरहुआ उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। सोमवार को इस लाइन को चालू कर दिया जाएगा। वहीं, वितरण खंड प्रथम टाउन हाल के लाल डिग्गी उपकेंद्र में खराबी आने पर नार्मल उपकेंद्र से जोड़कर बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को तीन घंटे का शटडाउन लेकर उपकेंद्रों को जोड़ने का काम पूरा किया जाएगा। राप्ती तट के राजघाट पर बिजली आपूर्ति की लाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा। दरअसल, 220 केवी पारेषण उपकेंद्र बरहुआ से लाल डिग्गी और नार्मल उपकेंद्रों को आपूर्ति दी जाती है। लाल डिग्गी तक आई लाइन को आगे बढ़ाते हुए नार्मल उपकेंद्र से जोड़ा गया है। यदि लाल डिग्गी की लाइन बंद होती है तो नार्मल की भी आपूर्ति बंद हो जाती है। इसी के मद्देनजर काफी समय से दोनों उपकेंद्रों की लाइन अलग करने की मांग हो रही थी। पारेषण के अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि नार्मल की लाइन अलग कर दी गई है। इसके शुरू होने से नार्मल क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें