फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी गारंटर बनाकर लिया कार लोन, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट इलाके का मामला, कंपनी के कर्मचारी की तलाश
विज्ञापन



गोरखपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक व्यक्ति को बिना जानकारी के गारंटर बनाकर कार लोन लेने का मामला सामने आया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कैंट थाना पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब वित्तीय कंपनी के उस कर्मचारी की तलाश की जा रही है, जिसने लोन प्रक्रिया के दौरान सत्यापन की जिम्मेदारी निभाई थी।
विज्ञापन

नंदानगर निवासी गजेंद्र राय ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2018 में अशोक कुमार सिंह ने कार लोन लेते समय उन्हें बिना जानकारी के गारंटर बना दिया, जबकि वे उन्हें जानते तक नहीं थे। आरोप है कि उनके नाम और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पूरी लोन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मामले की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 19 जनवरी 2025 को कैंट थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद गगहा क्षेत्र के खुर्द कटईया निवासी पूर्व सैनिक अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी गीडा क्षेत्र में दुकान भी चलाता है। वहीं, फाइनेंस कंपनी के संबंधित कर्मचारी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें